11:23 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। दुल्हन निकली ठग, 1.70 लाख और जेवर समेट कर फरार

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरी में फर्जी शादी के जरिए ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पहले ब्याहकर आई दुल्हन नकदी और जेवर समेटकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। ग्राम खैरी निवासी पूजा पत्नी दयाशंकर ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा कि उनके देवर मोहन की शादी 19 फरवरी को बिल्सी कस्बा के देववाणी मंदिर में हरिओम निवासी ग्राम नैथुआ व दो अन्य लोगों के माध्यम से कराई गई थी। आरोप है कि शादी से पहले ससुर भगवान स्वरूप से घरेलू जरूरत के नाम पर 1.70 लाख रुपये लिए गए। रकम परिवार और परिचितों की मौजूदगी में दी गई थी। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया, लेकिन बाद में वह दोबारा चली गई। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने एसएसपी से उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.