11:50 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

आर्य समाज होली पर 5000 घरों में वितरित करेगा हवन सामग्री

आर्य समाज होली पर 5000 घरों में वितरित करेगा हवन सामग्री
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी निवासी आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में होली के अवसर पर इस वर्ष 5000 घरों में निशुल्क हवन सामग्री वितरण करेगा। बिल्सी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा को आचार्य संजीव रूप ने सामग्री का पैकेट भेंट किया। विधायक हरीश शाक्य सहित विभिन्न ग्रामों से आए स्त्री-पुरुषों को भी सामग्री वितरित की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आचार्य संजीव रूप वर्षों से 42 प्रकार की जड़ी-बूटियों, शुद्ध देसी घी व मिष्ठान युक्त सामग्री तैयार कर पर्यावरण शुद्धि का संदेश दे रहे हैं। विधायक ने कहा कि वे वैज्ञानिक पद्धति से यज्ञ व वृक्षारोपण कर समाज को जागरूक कर रहे हैं तथा होली में लकड़ी के स्थान पर कंडों के उपयोग की प्रेरणा देते हैं। आचार्य संजीव रूप ने बताया कि इस बार औषधीय, मिष्ट, सुगंधित व पुष्टिवर्धक चार प्रकार की सामग्री तैयार की गई है। उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ परंपराओं को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.