9:22 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

लोनिवि अधिकारी मेहरबान, बाबा कॉलोनी में नाले पर बनाली दुकान

बदायूं – शहर में लोनिवि की भूमि पर अवैध तरीके से बनी दुकान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। शिकायत के अनुसार बाबा कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी नाले पर एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से सब्जी की दुकान रखी है जिसे लगभग पांच – छह माह हो गए हैं। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आईजीआरएस के माध्यम से की लेकिन 20 से 25 बार शिकायत करने के बावजूद लोनिवि के अधिकारी अवैध निर्माण हटवाने को तैयार नहीं है। शिकायत में आरोप है कि लोनिवि के कुछ र्कचारियों ने अवैध कब्जा करने वाले से सुविधा शुल्क लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.