7:53 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

फागुन महोत्सव में भक्ति और उल्लास की छटा बिखरी

फागुन महोत्सव में भक्ति और उल्लास की छटा बिखरी
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवार को होली के पावन अवसर पर फागुन महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने भगवान के चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित कर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सद्भाव की होली खेली। भजन-कीर्तन और पारंपरिक फाग गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। महोत्सव के उपरांत सीता रसोई में भव्य भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। संकट मोचन दरबार के महंत पंडित संजय शर्मा ने बताया कि फागुन महोत्सव का उद्देश्य भक्तों को भक्ति, प्रेम और सामाजिक एकता के सूत्र में बांधना है। आयोजन में अंशुल वार्ष्णेय, तनु शर्मा, अंशुल ठाकुर, अतुल शर्मा, नितिन, कुशुम शर्मा सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.