7:15 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का खुलासा

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का खुलासा – एक्स गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज युवक गिरफ्तार

यूपी में 17 फरवरी को जौनपुर कोर्ट और पुलिस लाइन के गेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच में जुटी एटीएस ने आजमगढ़ से विशाल रंजन को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी की एक्स गर्लफ्रेंड की शादी दूसरे युवक से तय हो गई थी। बदला लेने की नीयत से विशाल ने मंगेतर के नाम से थ्रेट ईमेल भेजी, ताकि उसे जेल भिजवाया जा सके। अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने VPN का इस्तेमाल किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.