12:22 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ दो फाड़ हो जाने से कर्मचारियों में ऊहापोह की स्थिति

बिसौली। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ दो फाड़ हो जाने से कर्मचारियों में ऊहापोह की स्थिति बन गई है। पहले संगठन के पदाधिकारियों ने पंचायती राज अधिकारी से मिलकर कथित नए संगठन के चुनाव को बिना विभागीय अनुमति के गलत बताते हुए उनके ही संगठन को मान्यता देने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि बीते दिनों हुए कथित चुनाव में प्रेमसिंह को जिलाध्यक्ष व बच्चू सिंह को महामंत्री दर्शाया गया है जो गलत है। उक्त चुनाव बिना प्रशासनिक व विभागीय अनुमति के कराया गया। लाल बहादुर सिंह के मुताबिक वार्ता के दौरान पंचायती राज अधिकारी ने भी प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल के नेतृत्व वाले उनके संगठन को ही एकमात्र संघ बताया है। ऐसे में उक्त नए संगठन को फर्जी माना जाए। इधर संघ के दोफाड़ होने से सफाई कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.