लखनऊ। यूपी की राजधानी में लव, सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। वाराणसी से नीट की तैयारी करने आई प्रिया को कैब ड्राइवर आदित्य ने प्रेम जाल में फंसाकर लव मैरिज की। दोनों कुछ समय तक साथ रहे।
आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद आदित्य घर छोड़कर फरार हो गया। प्रिया अब अपनी नवजात बेटी के साथ आर्थिक तंगी से जूझ रही है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



