12:56 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से लाखों की वसूली, नौ पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संख्या चार निवासी एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार आरोप है कि क्षेत्र के गांव वनबेहटा निवासी एक युवती ने सुनियोजित तरीके से युवक से संपर्क बढ़ाया और प्रेम संबंध का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर युवक पर रुपये देने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि युवक से नगद और ऑनलाइन माध्यम से करीब साढ़े पांच लाख रुपये वसूले गए। रुपये से मोबाइल फोन भी खरीदे गए और कुछ भुगतान आरोपितों के खातों में ट्रांसफर कराया गया। पीड़ित का कहना है कि जब युवक ने रुपये देने से मना किया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी गई। बाद में आरोपितों ने शादी का दबाव बनाते हुए 20 लाख रुपये और फिर 75 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। मामले में गांव निवासी युवती उसके परिजन और अन्य समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्यों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस