8:10 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस MLA एस एन सुब्बारेड्डी का चुनाव रद्द

कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 विधानसभा चुनाव में बागेपल्ली सीट से कांग्रेस विधायक एस एन सुब्बारेड्डी का चुनाव रद्द कर दिया है।

यह याचिका बीजेपी उम्मीदवार मुनिराजू ने दायर की थी, जिसमें आरोप था कि नामांकन के दौरान सुब्बारेड्डी ने अपनी पूरी संपत्ति और आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई।

सुनवाई के दौरान संपत्ति घोषणा में गड़बड़ी साबित होने पर कोर्ट ने उनका चुनाव अमान्य घोषित कर दिया। साथ ही कोर्ट ने कहा कि अब सीट पर दोबारा चुनाव कराने का अधिकार भारत निर्वाचन आयोग के पास है।

विज्ञापन एक्सप्रेस