

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में प्रकृति संरक्षण और छात्र-छात्राओं को वनस्पतियों के व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के लिए एक विशेष ‘फ्लोरा आइडेंटिफिकेशन’ (पादप पहचान) अभियान चलाया गया। महाविद्यालय परिसर में स्थित विभिन्न पेड़-पौधों और वनस्पतियों की पहचान कर उन्हें डिजिटल प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध करने का यह कार्य वनस्पति विज्ञान विभाग में संपन्न हुआ।
यह अभियान वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान वनस्पति विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने परिसर के चप्पे-चप्पे का भ्रमण कर वहाँ मौजूद औषधीय पौधों, छायादार वृक्षों और सजावटी वनस्पतियों का वैज्ञानिक वर्गीकरण किया। डॉ. प्रियंका सिंह ने विद्यार्थियों को पौधों के वानस्पतिक नाम और उनके पारिस्थितिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि पौधों की सही पहचान और उनका दस्तावेजीकरण ही उनके संरक्षण प्रथम सोपान है।
इस अभियान में मुख्य रूप से राजवंश, अनुराग सिंह, वंदना देवी, अखिल राज यादव, अनन्या मिश्रा, नंदिनी सिंह और इशरा सीताकली ने सक्रिय भागीदारी कर न केवल पौधों की पहचान की, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

