4:17 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

अलापुर। सखानू के पास मोटरसाइकिल और टिररी (लोडर वाहन) में भिड़ंत पांच गंभीर

अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा सखानू के पास एम.एफ. हाईवे पर एक मोटरसाइकिल और टिररी (लोडर वाहन) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट से कुछ हद तक बचाव हुआ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.