2:56 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

मैक्रों के भारत दौरे में रक्षा क्षेत्र के बड़े करार संभव

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक एआई समिट में शामिल होने भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि दोनों देश साझा हेलीकॉप्टर निर्माण और हैमर बम बनाने जैसे प्रोजेक्ट्स पर करार कर सकते हैं। वहीं मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 114 मेक इन इंडिया राफेल फाइटर जेट को लेकर भी बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन एक्सप्रेस