2:05 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

सभी ड्राइविंग टेस्ट अब लिए जाएंगे ऑटोमेटिक ट्रैक पर

*सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप सभी ड्राइविंग टेस्ट अब लिए जाएंगे ऑटोमेटिक ट्रैक पर*जन सामान्य को अवगत कराना है कि सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जल्द ही प्रत्यानन चालन प्रशिक्षण केंद्र, जो ग्राम बदरपुर बिल्सी रोड पर स्थापित है जल्द ही समस्त ड्राइविंग टेस्ट, ट्रैक पर संपादित किए जाएंगे मैनुअली रूप से कोई भी टेस्ट नहीं लिया जाएगा, वर्तमान में मैनुअली रूप से कार्यालय में टेस्ट लिया जाता था समय-समय पर जन-सामान्य के द्वारा अनियमिता के आरोप लगते थे, ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट होने से प्रशिक्षित ड्राइवर ही टेस्ट पास कर पाएगा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन)श्री हरिओम के द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा शासन को इसके संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है कि जल्द ही उक्त ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल पर टेस्ट संपादित किए जाएं, अवगत कराना है कि ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का समस्त ढांचा तैयार है ऑटोमेशन के लिए लगाए गए सेंसर का ट्रायल हो चुका है, टेस्ट प्रणाली को परिवहन विभाग की साइट के साथ जोड़ना अपेक्षित है, परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा अप्रूवल आना प्रतीक्षारत है उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर यह समस्त कार्य पूर्ण हो जाएंगे इसके द्वारा विभाग पर लगने वाले अनियमिता जैसे आरोप खत्म हो जाएंगे एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.