3:13 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

यह बात नहीं थी – Priyali

Priyali

राधे राधे 🙏🌸

यह बात नहीं थी
कि Shiva को Parvati से प्रेम नहीं था,
प्रेम तो था… गहरा और सच्चा।

पर फिर भी पार्वती को
उन्हें पाने को तप करना पड़ा,
न जाने कितने जन्म लेने पड़े।

क्योंकि वे पार्वती को
धैर्य सिखा रहे थे,
इंतज़ार की मीठी सीख दे रहे थे।

शिव की अर्धांगिनी बनना
इतना सरल कहाँ होता है…

उन्हें तो केवल शिवा की नहीं,
समस्त जगत की
जगत जननी बनना था। 🌺

शुभ प्रभात🙏

विज्ञापन एक्सप्रेस