8:15 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

चोरी फिर सीनाजोरी -बेलगाम एआरटीओ,फिर मोबाइल पर हाथ चलाया

चोरी फिर सीनाजोरी -बेलगाम एआरटीओ,फिर मोबाइल पर हाथ चलाया

उझानी-बदांयू 14 फरवरी।

बदांयू परिवहन विभाग के नये-नवेले एआरटीओ का व्यवहार लगता है विवादों से चोली-दामन का साथ है। आज नगर के मोहल्ला पठानटौला में सड़क पर खड़े नागरिकों से उलझ पड़े। जबकि गल्ती उन्ही की कार चलाने वाले चालक की थी। दिन में नई बनी सड़क व पुलिया दिखाई नहीं दी,ओर कार उस पर चढ़ा दी, लोगों ने इसका विरोध किया तो उल्टे बदतमीजी पर उतर आऐ। एआरटीओ साहब ने कार से उतरते ही अधिकारियो वाला रोब झाड़ना शुरू कर दिया। लोगों की बढ़ती भीड़ देख मौका पाकर खिसक लिए।

मौका था नगर के एक स्कूल में पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजलि का उसमें एक संस्था द्वारा एआरटीओ आऐ। उनके कार चालक ने गल्ती से कार नई बनी पुलिया पर चढ़ा दी। लोगों ने इसका विरोध किया तो साथ आऐ स्टाफ ने लोगों के साथ बदतमीजी की। ज्ञात रहे एक दिन पहले भी एआरटीओ की बदांयू के पत्रकारों से तू-तू-मैं-मैं हो चुकी है। उन्होंने तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया था।

वहां भी बदतमीजी व मोबाइल पर हाथ मारने की घटना हुई यहां भी कुछ-कुछ नजारा ऐसा ही था। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इन बेलगाम एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाऐ वर्ना किसी दिन यह सरकार ओर जिला प्रशासन की फजीहत करा देंगे। ओर तब तक देर हो चुकी होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस