7:13 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

आधार कार्ड होगा और सुरक्षित, जल्द दिखेगी सिर्फ फोटो और QR कोड

UIDAI आधार कार्ड की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भविष्य में आधार कार्ड पर केवल धारक की फोटो और QR कोड ही दिखाया जा सकता है, ताकि फोटोकॉपी के जरिए होने वाले गलत इस्तेमाल को रोका जा सके।

QR कोड स्कैन कर बैंक, सिम और सरकारी योजनाओं के लिए वेरिफिकेशन किया जा सकेगा, जबकि बाकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। हाल ही में लॉन्च हुए नए आधार ऐप में भी लॉग-इन के बाद केवल फोटो और QR कोड ही दिखाई देता है।

ऐप के जरिए मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने के साथ बायोमैट्रिक लॉक-अनलॉक जैसी सुविधाएं घर बैठे मिल रही हैं। अधिकारियों के अनुसार डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए नए नियमों पर काम जारी है, हालांकि यह बदलाव अभी आधिकारिक रूप से लागू नहीं हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस