बिसौली। शनिवार को खनन अधिकारी ने आसफपुर से बिसौली मार्ग पर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान खनन अधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे ट्रक संख्या यूपी 15 सी टी 5656 व यूपी 70 ई टी 3570 के चालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे। चालक दस्तावेज नहीं दिखा सके तो सक्षम अधिकारी ने दोनों ट्रकों पर विधिक कार्यवाही कर संबंधित पुलिस को सौंप दिए।
खनन अधिकारी के छापे के दौरान आसफपुर बिसौली मार्ग पर अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
