1:40 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। थाना फैजगंज बेहटा में पीस कमेटी की बैठक

बिसौली। कोतवाली व थाना फैजगंज बेहटा परिसर में महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से थाना क्षेत्र के वालंटियर्स, धर्मगुरु और प्रबुद्धजनों को बुलावा दिया गया था। अधिकारियों ने त्योहारों पर क्षेत्र में अमन शांति व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने की अपील की। बैठक में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने व संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने पर भी चर्चा हुई। कोतवाल राजेन्द्र पुंडीर व नवागत फैजगंज थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने कहा कि गड़बड़ी करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस