10:35 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में आज से कल शाम 6 बजे तक रूट डायवर्ट

बदांयू 14 फरवरी ।

बदायूं में महाशिवरात्रि के अवसर पर उझानी-कछला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह प्रतिबंध शनिवार सुबह 8 बजे से 15 फरवरी की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान हल्के और भारी वाहन उझानी बाइपास से मुजरिया-सहसवान रोड पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।

बदायूं-मथुरा आने-जाने वाले वाहन गुन्नौर अलीगढ़ होते हुए गुजरेंगे, जबकि एटा और कासगंज आने-जाने वाले वाहनों का रूट कादरचौक-कादरगंज मार्ग रहेगा। कोई वाहन उझानी-कछला मार्ग से होकर नहीं जाएगा।

महाशिवरात्रि के पर्व पर कछला गंगा घाट आने वाले कांवड़िया कछला घाट से जल लेकर बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और अन्य जिलों को जाने वाले कांवड़िया कछला से उझानी, बदायूं शहर और बिनावर होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस