5:41 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

अलीगढ़: दामाद संग भागी महिला अब बहनोई के साथ फरार,

अलीगढ़: दामाद संग भागी महिला अब बहनोई के साथ फरार, युवक ने दर्ज कराई शिकायत

यूपी के अलीगढ़ में 38 वर्षीय सरिता 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर 18 साल छोटे दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। अब सरिता राहुल को भी छोड़कर अपने बहनोई के साथ चली गई है। राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि महिला घर से 2 लाख रुपये नकद और जेवरात भी ले गई।

बताया जा रहा है कि अलीगढ़ से भागने के बाद दोनों बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे। 6 फरवरी को राहुल काम पर गया था, उसी दौरान सरिता घर से चली गई। जानकारी के अनुसार, सरिता ने पहले अपनी बेटी का रिश्ता राहुल से तय किया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और शादी से पहले ही वह राहुल के साथ फरार हो गई थी। अब राहुल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.