
बदायूं की सदर तहसील में आने वाले किसानों के वाहनों से पार्किंग के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। तहसील में काम से आने वाले किसान अपने ट्रैक्टर, बाइक व साइकिल खड़ी करने पर पर्ची के जरिए शुल्क देने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी दफ्तर में काम कराने आने पर भी उनसे वसूली की जा रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर राहत देने की मांग की है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
