3:35 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का तहसील दातागंज में प्रशिक्षण

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के मार्ग दर्शन में जनपद बदायूँ के तहसील दातागंज में महिला कल्याण विभाग की योजनाओं (मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना) के पोर्टल से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें पोर्टल से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी योजना से सम्बन्धित तहसील/ब्लॉक स्तर के क्षेत्रीय कार्मिको लेखपाल, सचिव, ए0डी0ओ0 तथा पटल सहायकों को छवि वैश्य, जिला मिशन समन्वयक, नारायण देव सामाजिक कार्यकर्ता व हरवेन्द्र कुमार आकड़ा विश्लेषक तथा सरंक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा प्रदान की गयी तदोउपरान्त बाल विवाह तथा पॉश एक्ट के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा तथा कार्यस्थल पर महिला लैगिंक उत्पीड़न एवं मा0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 22.02.2026 को डायट परिसर में होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। मुल्तजिम परामर्शदात चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकाओ की सहायता तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर की विस्तृत प्रदान की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम मे तहसील दातागंज तथा ब्लॉक समरेर, म्याऊ, उसावा व दातागंज के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.