12:58 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में नई रेलवे लाइन डालने हेतु समर्थन

बदायूं में नई रेलवे लाइन डालने हेतु विभिन्न संगठनों से लिया जा रहा है समर्थन पत्र

आज दिनांक 9–2–26 दिन सोमवार को अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के पदाधिकारियों द्वारा जिले में नई रेलवे लाइन डालने के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों से मांगा गया सहमति पत्र

जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि रेलवे द्वारा लंबे समय से जिला बदायूं की उपेक्षा की जाती रही है
अतः सनातन बोर्ड द्वारा जिले में नई रेलवे लाइन डालने का यह प्रस्ताव एक क्रांतिकारी और जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला कदम है, इस नई रेलवे लाइन से न केवल व्यापार में बढ़ोतरी होगी बल्कि नए-नए उद्योग लग सकेंगे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उपेक्षित पड़े हमारे क्षेत्र का विकास हो सकेगा, जिसके समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों से समर्थन पत्र लेकर ज्ञापन के साथ माननीय रेल मंत्री को भेजा जाएगा

विज्ञापन एक्सप्रेस