सूरजकुंड मेला परिसर में 7 फरवरी को हुए झूला हादसे के मामले में पुलिस ने झूला लगाने वाली कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर और नितेश को गिरफ्तार किया है। हादसे में लोगों को बचाने के दौरान एसआई जगदीश प्रसाद शहीद हो गए थे।
शाकिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है। डीजीपी और पुलिस आयुक्त ने शहीद एसआई के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। हादसे में 12 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 5 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
