यूपी के अलीगढ़ में रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 1.10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले 12 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शेयर मार्केट में निवेश पर 200% मुनाफे का झांसा देकर लोगों को फंसाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 बैंक पासबुक व चेकबुक, 28 एटीएम कार्ड, 2 क्रेडिट कार्ड, 23 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप, 2 जियो राउटर, 9 फर्जी फर्मों की मुहर और 1 कैमरा बरामद किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।
प्रदीप कुमार प्रजापति
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






