Piyano
किसी की आदत लगने से अच्छा है
लाखों बद्दुआएँ लग जाएँ
बद्दुआएँ वक़्त के साथ
अपना असर खो देती हैं
कभी थककर, कभी भूलकर
पीछा छोड़ भी देती हैं
लेकिन किसी की आदत
वो चुपचाप दिल में घर कर लेती है
न शोर मचाती है
न जाने की इजाज़त माँगती है
वो हर सुबह साथ उठती है
हर रात साथ सोती है
और हर फैसले में
अपना हिस्सा माँगती है
इसलिए अब समझ आया
दर्द से डर नहीं लगता
पर किसी की आदत बन जाने से
बहुत डर लगता है शुभ प्रातः
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



