बदायूँ / दिनांक 07 फरवरी 2026
स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु/वि०म० इण्टर कालेज चन्दौसी मार्ग, बदायूँ में आज वार्षिकोत्सव बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिहं (एडवोकेट), रजनी मिश्रा क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा भाजपा, मुख्य वक्ता होडिल सिहं क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन व पुर्षाचन कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। तदोपरान्त विद्यालय के व्यवस्थापक मनीष सिंघल, उपाध्यक्ष मदनलाल राजपूत, प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत व प्रधानाचार्य सतीश गंगवार ने सभी अतिथियों को पटका व शाल भेंट कर उनका सम्मान किया। भैया बहिनों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिनमें गीत, लोकगीत, लघु नाटिकाएं, व क्षेत्रीय भाषाओं में नृत्य, ब्रज क्षेत्र के गीतों पर मनमोहक नृत्य, सेना के शौर्य को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिन्हे दर्शकों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम की अगली कडी में छात्रों द्वारा पारम्परिक शारीरिक प्रदर्शन व खेल जिनमें रस्सा-कसी, कुर्सी दौड, सुई धागा दौड, अग्निचक, डम्बल योग व सन्तरा जीतो प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता होडिल सिंह जी ने अपने उद्बोधन में हमारी संस्कृति का संरक्षण व सम्बर्धन पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी भैया बहिनों को अतिथियों व अभिभावकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पधारे अतिथियों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, अम्बरीश गोयल, वीरेन्द्र झां, एडवोकेट संदीप मिश्रा, डॉ० मनवीर सिंह, रजनीश पटेल, अनेग पाल सिंह, वेदरत्न शर्मा, कालिका प्रसाद, माखनलाल राजपूत, तुलसीदास (नगर प्रचारक), कपिल कुमार समेत पूजा गुप्ता, पारूल, सपना, सुमन, अरूण, अतुल, शीतल आदि अभिभावक बन्धु उपस्थित रहे।




कार्यक्रम का संचालन नीरज मिश्रा के निर्देशन में विद्यालय के छात्र नमन पाठक व बहिन नाव्या पाठक ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

