9:40 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- बंदर के करंट लगने से मौत पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

सहसवान- नयागंज में स्तिथ पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के कार्यालय के गेट पर एक बंदर के करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।उसके बाद बंदर के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया और पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के प्रार्थना पत्र पर पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
आपको बताते चले कोतवाली सहसवान के मोहल्ला नयागंज में स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के कार्यालय की दीवार पर लगे प्रतिबंधित तारों में फंस कर बन्दर की मौत हो गई बताया जा रहा है तारो में करंट छोड़ा गया था। इसके बाद सहसवान से राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष गौरव मौर्य की सूचना पर जीव जंतु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने सहसवान पहुँचकर दर्ज कराया मुकदमा।
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा लगातार इस प्रेम का प्रमाण समूचे ज़िले में देते नजर आते है।वे कभी रात दिन नही देखते पशुओं के प्यार में निकल पड़ते है और बेज़ुबानों की आवाज़ बनते है।
वही जब इस बाबत एसएचओ सहसवान धनजंय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मोके पर पहुँचकर बंदर को सील कर पीएम के लिए भेज दिया और शिकायती पत्र के आधार पर पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस