8:28 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

शामली में पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान ढेर

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान मारा गया। झिंझाना थाना क्षेत्र के कसेरवा रोड पर लूट के मामले में चेकिंग के दौरान पुलिस और रिहान का आमना-सामना हुआ। पुलिस को देखकर रिहान ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह ढेर हो गया।
पुलिस के अनुसार रिहान पर गाजियाबाद, हरियाणा, दिल्ली और बागपत समेत विभिन्न जगहों पर 90 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मौके से अवैध हथियार, लूट का मोबाइल, नकदी और अंगूठी बरामद हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.