1:23 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बसोमा के रजत विद्या मन्दिर में हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन

।

बसोमा के रजत विद्या मन्दिर में हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन।

उझानी बदांयू 5 फरवरी।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोमा स्थित रजत बाल विद्या मन्दिर के खेल मैदान पर सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ इस मैच का उद्धघाटन कोतवाली उझानी के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने टॉस उछाल कर किया । खेल प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय,विद्यालय प्रबन्धक शिव कुमार गुप्ता व अनीत चौहान मुनीम जी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।

यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग टीम के मध्य खेला गया जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाड़ियों ने पहले टॉस जीतकर 08 ओवर में 48 रन बनाए ।
चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाड़ियों के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स टीम के खिलाड़ी 08 ओवर में सिर्फ 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम यह मैच 08 रन से जीत गयी ।

मैच के अंत में इंजीनियर रजत गुप्ता ने विजयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए पुरुस्कार वितरण किया।
इस अवसर पर सौरभ गुप्ता वीरेंद्र कुमार, रिहान जी,शिशुपाल जी, पूजा गुप्ता ,पूनम,नेहा,हेमा,काजल,पूजा, हेमा, नर्गिस सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.