UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन जारी, चयन के बाद दोबारा परीक्षा देने के नियम बदले
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब चयन के बाद बार-बार परीक्षा देने की आजादी पहले जैसी नहीं रहेगी और सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है।
नए नियमों के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार का 2026 में ग्रुप-ए सेवा या IPS में चयन होता है तो उसे केवल एक बार यानी CSE-2027 में रैंक सुधारने का मौका मिलेगा। इसके बाद दोबारा परीक्षा देने के लिए सेवा से इस्तीफा देना अनिवार्य होगा। वहीं IAS और IFS से जुड़े पुराने नियम यथावत रहेंगे। UPSC ने साफ किया है कि चयनित उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए विभागीय अनुमति भी जरूरी होगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
