11:27 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

यूपी में 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यूपी में 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में कई जिलों के एसपी, डीआईजी, आईजी और एडीजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। शासन ने इस कदम को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना है।

तबादले के तहत एडीजी लखनऊ जोन सुजीत पांडेय को डीजी अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। के.एस. इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह को आईजी पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है।

इसके अलावा कई जिलों के एसपी और एसएसपी को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। संभल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस