बदायूं जिले की बिसौली तहसील से गुजरने वाली बरेली–चंदौसी उत्तर रेलवे लाइन पर लोग जान जोखिम में डालकर अवैध रूप से ट्रैक पार कर रहे हैं। पुरवा खेड़ा और वावेपुर गांव के पास बंद रेलवे फाटकों व सुरक्षा दीवारों को तोड़कर दर्जनों बाइक सवार प्रतिदिन पटरी से गुजरते देखे जा रहे हैं। यह मार्ग विद्युतीकृत है, जहां ट्रेनें 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं। पूर्व में इसी रूट पर ट्रैक्टर और मैजिक वाहन ट्रेन से टकरा चुके हैं। अंडरपास बनने के बावजूद अवैध आवागमन जारी है, जबकि रेलवे प्रशासन की अनदेखी से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
