1:33 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बैटरी कार ट्रैक पर पलटी, तीन यात्री घायल

लखनऊ के उत्तर रेलवे चारबाग स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर चल रही बैटरी चालित कार अचानक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गई। हादसे में एक महिला समेत तीन यात्री घायल हो गए, जबकि यात्रियों का सामान ट्रैक पर बिखर गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। घायलों को दूसरी बैटरी कार की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और ट्रैक से वाहन हटवाया गया। अधिकारियों ने माना कि बैटरी कारें नियमों के विपरीत और तेज रफ्तार में चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.