बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक ने पत्नी की शिकायतों के आधार पर पुलिस द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाने की बात कही है। युवक का कहना है कि कस्बा इंचार्ज पवन भारद्वाज द्वारा बार-बार फोन कर धमकाया गया। बताया जा रहा है कि पत्नी से कथित प्रताड़ना के चलते युवक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। मामला वजीरगंज कस्बे का है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
