4:17 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

एम डी टी खाओ कुष्ठ मिटाओ: विमल वार्ष्णेय

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत सामु.स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज के अन्तर्गत ग्राम पुसगंवा में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान ग्राम प्रधान रमेश चौधरी ने ग्राम सभा की वैठक में भाग लेने के लिए धन्यवाद व्यक्त करता हू हमें अपने गांव को कुष्ठ रोग मुक्त करने के उसी तरह करना होगा जैसे हमने चेचक और पोलियो ज़ैसी वीमारियो के लिए किया है प्रधान रमेश चौधरी ने समस्त ग्राम वासियो शपथ दिलाकर गोष्ठी का आयोजन किया गया यह अभियान 30 जनवरी महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि को हम स्पर्श कुष्ठ जागरूकता के रूप में मना रहे है कि भारत से कुष्ठ रोग को को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगें। “भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें । इस रोग की पहचान भौह के वाल झड़ना,हल्के तांबे रंग का दिखना,तैलीय त्वचा में सुन्न्पन, नाक वैठ जाना आदि से पहचाना जा सकता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश चौधरी,पी एम डब्लू विमल वार्ष्णेय एंव समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.