11:25 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बाइक की सर्विस के दौरान बाल-बाल बची जान, फिल्टर बॉक्स से निकला सांप

कुंवरगांव। थाने के पास स्थित सत्यम ऑटो सर्विस की दुकान पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक की सर्विस के दौरान उसके फिल्टर बॉक्स से अचानक सांप निकल आया। यह बाइक फरीदपुर चकोलर गांव निवासी नरवीर की बताई जा रही है।

मिस्त्री विनोद पाल जैसे ही बाइक की सर्विस के लिए उसे खोलने लगा, तभी फिल्टर बॉक्स के अंदर छिपा सांप बाहर आ गया। सांप को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और सभी पीछे हट गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और सड़क से गुजर रहे राहगीर भी दुकान पर जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए कामकाज ठप हो गया।

बाद में सूझबूझ दिखाते हुए सांप को बाइक से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे खुले स्थान पर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते खतरे का पता चल गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.