1:50 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – बस की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

वजीरगंज क्षेत्र के रेहड़ियां गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत। बाइक सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सोमवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रेहड़ियां के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आदर्श कुमार सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी वजीरगंज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। इधर बाइक सवार की मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस