बिल्सी गंदगी से परेशान मोहल्ले वालों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
।
बिल्सी बदांयू 2 फरवरी।
बिल्सी मोहल्ला 8 में स्थानीय निवासी गंदगी और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सफाई न होने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 13 और 14 में नियमित सफाई नहीं होती है, जिससे सड़कों पर गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है।
निवासियों का आरोप है कि पालिका प्रशासन के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। गंदगी और जलभराव के कारण यहां कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
