कुंवरगांव के ग्राम प्रहलादपुर में आयोजित अखंड रामायण पाठ के धार्मिक आयोजन के समापन के उपरांत रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
अखंड रामायण पाठ के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और भक्ति भाव का गुणगान किया गया। पाठ के समापन के बाद ग्राम देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया।
आयोजन में ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







