इस्लामनगर – नगर में केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा एस0 बी0 पब्लिक स्कूल में मेडिकल स्टोर्स की एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी में मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद रहे।
औषधि निरिक्षक ने अपने संबोधन में थोक लाइसेंस के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सभी केमिस्टों से कहा कि वह बिना चिकित्सक के पर्चे परिचय के कोई भी नशीली दवाई ना बेचें। क्योंकि नशे से हमारे नौजवान बर्बाद हो रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कविता के माध्यम से औषधि निरिक्षक का स्वागत किया। गोष्टी में औषधि निरिक्षक के पहुंचने पर भगवान दास गुप्ता, शैलेश गुप्ता, अवधेश मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, नवीन गुप्ता, ईलू गुप्ता, शेख मिर्जा, आशीष गुप्ता सभी केमिस्टों ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। गोष्ठी के समापन के उपरांत केमिस्टों को नव वर्ष के उपहार वितरित किए गए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
