4:30 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

गांधीजी की पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों ने अपनाया ‘अहिंसा और सत्य’ का संकल्प

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद्र गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया ।  विद्यालय के सभी स्टाफ ने बापू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है। गांधीजी के साथ-साथ यह दिन उन सभी शहीदों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि आज के ही दिन वर्ष 1948 में नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या की थी। उन्होंने बच्चों को बापू जी की महानता और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। विद्यालय के एम डी राहुल कुमार सिंह अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान हमें देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक  हेड सी.के. शर्मा,  जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय  पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति,  अफ़्शीन सिद्दीकी,   दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता,  तनुष्का माहेश्वरी , शालिनी शर्मा , सिदरा खान,  तैबा  फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित  शर्मा, समरीन , अदिति वार्ष्णेय,  और अनम अंसारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस