1:34 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

वाराणसी में दारोगा- सिपाही रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दारोगा और एक सिपाही को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सिगरा थाना क्षेत्र की काशी विद्यापीठ चौकी पर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में चौकी इंचार्ज दारोगा शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव कुमार द्विवेदी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में दर्ज मुकदमे से आरोपियों के नाम निकालने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.