10:09 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी – एस्सल ओडियन स्कूल स्टाफ ने दी वाईके सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

।

उझानी बदांयू 28 जनवरी।

एमजीपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं भौतिकी विषय के प्रख्यात शिक्षक श्री वाईके सिंह के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। एस्सल ओडियन स्कूल में आयोजित शोक सभा में प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने कहा शिक्षा जगत ने आज एक श्रेष्ठ मार्गदर्शक, अनुशासित प्रशासक और समर्पित शिक्षक को खो दिया।

श्री गुप्ता ने कहा कि श्री सिंह कोविड से पूर्व अल्प अवधि के लिए हमारे विद्यालय में निदेशक के रूप में भी जुड़े रहे। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से वे इस दायित्व को अधिक समय तक निभा नहीं सके, किंतु इस छोटे से समय में भी उनका अनुभव, सादगी और शिक्षण के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

वे भौतिकी विषय के एक अग्रणी शिक्षक थे और उत्तर प्रदेश बोर्ड को भौतिकी में शीर्ष स्थान दिलाने वाली डॉ. शालिनी माहेश्वरी जैसी मेधावी छात्रा को मार्गदर्शन देने का गौरव भी उन्हें प्राप्त था। उनका शिक्षण केवल विषय तक सीमित नहीं था, बल्कि वे विद्यार्थियों में अनुशासन, तर्कशक्ति और जीवन मूल्यों का भी विकास करते थे।

स्वास्थ्य उपचार के दौरान गंगाशील अस्पताल, बरेली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि समस्त शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्कूल स्टाफ ने ईश्वर से दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। हम सभी उनकी स्मृतियों, योगदान और आदर्शों को सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण करते रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.