12:32 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

प्रयागराज। 77वें गणतंत्र दिवस पर कुंभ करुणा ट्रस्ट ने बालिकाओं को सम्मानित किया

प्रयागराज। 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ‘कुंभ करुणा ट्रस्ट’ ने जवाहर यादव पंडित बालिका इंटर कॉलेज, पैगंबरपुर हेतपट्टी (प्रयागराज) में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं सम्पूर्ण व्यवस्था रवि राज जी ने कुशलतापूर्वक संभाला, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रहा। मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ एवं तेजतर्रार पत्रकार श्री राजेश साहू जी तथा कुंभ करुणा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल मणि यादव जी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।


इस अवसर पर मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। सम्मान से छात्राओं में शिक्षा के प्रति नया उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के महत्व, राष्ट्र निर्माण में बालिकाओं की भूमिका एवं सामाजिक समानता पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कुंभ करुणा ट्रस्ट निरंतर शिक्षा, बालिका सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं करुणा के कार्यों में सक्रिय है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.