12:32 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गाँव- बिजली पोल में उतरे करंट से गाय की मौत

नगर कुंवरगाँव कस्बे के वार्ड नंबर तीन में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां लोहे के बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक आवारा गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बताया गया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। इसी दौरान वार्ड में लगे लोहे के बिजली पोल में करंट फैल गया। उसी समय उधर से गुजर रही आवारा गाय पोल के संपर्क में आ गई और करंट लगने से उसकी तत्काल मौत हो गई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित बिजली पोल में पिछले कई महीनों से करंट उतर रहा था। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का यह भी आरोप है कि पूर्व में इसी पोल से करंट फैलने के कारण अंगन सिंह की भैंस की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोग भी करंट की चपेट में आ चुके हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ यह घटना हो जाती तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने लोहे के क्षतिग्रस्त बिजली पोल को हटाकर उसकी जगह सीमेंट का पोल लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.