27 फरवरी को निकलेगी बिल्सी से जजपूरा धाम तक भव्य पैदल निशान यात्रा 
बिल्सी । नगर के अटल चौक स्थित श्री श्याम भवन बिल्सी से आठवीं भव्य पैदल निशान यात्रा बड़े ही धूम-धाम से निकली जाएगी,जिसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू हो गईं हैं। श्री श्याम भवन के सेवादार शुभम माहेश्वरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में बाबा की आठवीं भव्य पैदल निशान यात्रा बड़े ही धूम धाम से निकाली जाएगी। यात्रा का प्रारम्भ श्री श्याम भवन से शुरू होते हुए अटल चौक से सिरसौल स्टैंड से रोहान, संजरपुर, उझानी होते हुए जजपुरा धाम पर समाप्त होगी। वहां बाबा के लिए निशान अर्पित किया जाएगा, उसके बाद सभी श्याम प्रेमी बाबा की आरती एवं प्रसाद ग्रहण करके वापस श्री श्याम भवन बिल्सी पर आयेंगे। तत्पश्चात् रात्रि में श्री श्याम भवन बिल्सी पर बाबा का भव्य संकीर्तन बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा।
सूचना – जो भी श्याम प्रेमी बाबा की निशान यात्रा में निशान उठाना चाहते हैं वो श्री श्याम भवन बिल्सी पर संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र – +91 94568 67471
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
