1:34 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के प्रतीकों से खूबसूरती से सजाया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने मेघा सक्सेना के सहयोग से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति नारों का संचालन अनमोल सिंह द्वारा किया गया, जिससे वातावरण जोश और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता शर्मा एवं रोमा कपूर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण यशपाल परमार, छवि मोहन, सायदा, प्रिया, मनोज चौहान, सपन गुप्ता, कविता, श्वेता, रोमा, प्रदीप शर्मा, राजीव एवं अमूल शर्मा, शालिनी, सौम्या, सविता, अनीता, स्वाति, शिल्पी, निशांत,इंदु सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या मीनू बत्रा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.