2:00 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

जयपुरिया स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने किए रंगारंग कार्यक्रम

। जयपुरिया स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने किए रंगारंग कार्यक्रम

सहसवान (बदायूं) सहसबान सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल में 26 जनवरी को भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता मयंक गुप्ता द्वारा किया गया इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया इस अवसर पर निदेशक अश्वनी माहेश्वरी, अंशुल माहेश्वरी एवं शुभम माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पश्चात राष्ट्रीय गान का गायन हुआ, जिससे वातावरण गंभीर एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और संविधान के मूल्यों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियाँ रहीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।


सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल सराहनीय कार्य कर रहा है।

सुश्री प्रवीन अरोड़ा, प्राचार्या, ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों में संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया जाता है।
अश्वनी माहेश्वरी, निदेशक, ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अथक प्रयासों की सराहना की तथा इस सफल आयोजन के लिए अभिभावकों के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति गर्व एवं गणतंत्र के आदर्शों के प्रति नवसंकल्प के साथ हुआ।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.