5:49 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – लिलिपुट प्ले स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

लिलिपुट प्ले स्कूल, बदायूं में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज लिलिपुट प्ले स्कूल, बदायूं में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निर्देशक श्री के. बी. गुप्ता जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गान का गायन किया गया।
इस अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए देशभक्ति से जुड़ी पेपर क्राफ्टिंग गतिविधि कराई गई, जिसमें बच्चों ने तिरंगा, अशोक चक्र एवं भारत माता से संबंधित सुंदर कलाकृतियाँ बनाईं। इसके साथ ही बच्चों द्वारा हैंडप्रिंट गतिविधि भी कराई गई, जिसमें तिरंगे के रंगों से हाथों के प्रिंट बनाकर देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बूँदी का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका शर्मा जी तथा शिक्षिकाएँ श्रीमती रुपाली मैम, श्रीमती दिव्या मैम, श्रीमती मानसी मैम, श्रीमती शिखा मैम एवं श्रीमती मानसी मैम उपस्थित रहीं। सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना के साथ किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस